विश्व की पूर्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स इन दिनों प्रेग्नेंट होने की वजह से कोर्ट से दूर हैं। इसके बावजूद वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने वैनिटी फेयर मैग्जीन के लिए न्यूड फोटो शूट कराया है। मैग्जीन अगस्त के महीने में बाजार में आएगी। मैग्जीन के कवर में छपी तस्वीर में सेरेना ने कोई कपड़ा नहीं पहना है। इस तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।
23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली सेरेना ने मैग्जीन से सेरेना ने कहा, उनका टेनिस करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। वह अगले साल जनवरी में कोर्ट में वापसी करने के मूड में हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें खुद के गर्भवती होने की जानकारी ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजन से दो दिन पहले मिली था। उन्होंने बताया कि जब वह प्रैक्टिस करते वक्त कोर्ट के किनारे बीमार हुईं तब उन्हें खुद के प्रेग्नेंट होने के बारे में जानकारी मिली।
सेरेना ने मैग्जीन की कवर फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, देखें मेरा वैनिटी फेयर कवर। सेरेना के होने वाले बच्चे के पिता रोडिट के को फाउंडर एलेक्सिस ओहानियन हैं। जिनके साथ सगाई की खबर भी सेरेना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को दी थी। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी।