भारत के टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन भी फ्रेंच ओपन क्वालिफायर में हारकर बाहर हो गए। प्रजनेश को दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सांद्र वुकिच के हाथों 4-6, 6-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी ने पहले दौर में तुर्की के सैम इलकेल को हराया था। देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए हैं। महिला वर्ग में अंकिता रैना को दूसरे दौर में खेलना है।