फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजनेश करियर की सर्वश्रेष्ठ 80वीं रैंकिंग पर पहुंचे  

Mon, 15 Apr 2019 10:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा भारतीय टेनिस स्टार प्रजनेश गुणेश्वरन एटीपी रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाकर करियर की सर्वश्रेष्ठ 80वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। चेन्नई के 29 वर्षीय प्रजनेश ने फरवरी में शीर्ष सौ में जगह बनाई थी। प्रजनेश इंडियन वेल्स के तीसरे दौर में पहुंचे जोकि उनका पहला एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट था। यही नहीं उन्होंने साल की शुरुआत में बीएनपी परिबास ओपन में कॅरिअर में पहली बार एटीपी 1000 टूर्नामेंट के तीसरे दौर का भी सफर तय किया। मियामी ओपन के भी मुख्य दौर में पहुंचे। रामकुमार रामनाथन 16 स्थान के नुकसान से 157 वें स्थान खिसक गए हैं। डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अंकिता रैना 23 स्थान के सुधार से 180वें नंबर पर पहुंच गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें