फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैबियानो से बदला चुकाकर सेमीफाइनल में पहुंचे प्रजनेश

Sat, 27 Oct 2018 04:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
prajnesh gunneswaran
विज्ञापन

भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन शुक्रवार को इटली के तीसरी वरीयता प्राप्त थामस फैबियानो को हराकर चीन में चल रहे लिजोऊ चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस जीत से प्रजनेश ने फैबियानो से पिछले सप्ताह निंगबो चैलेंजर के फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। 

विज्ञापन


प्रजनेश ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करके 6-7(5), 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की। दोनों खिलाड़ियों के बीच बेसलाइन पर जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिला। प्रजनेश ने अपने प्रतिद्वंद्वी के प्रत्येक प्रयास का करारा जवाब दिया और इस बीच कुछ अच्छे विनर्स भी जमाये।

युगल में एन श्रीराम बालाजी और साकेत मयनेनी की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी सेमीफाइनल में माओ झिन गोंग और झे झांग की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 7-5, 0-6, 5-10 से हार गयी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें