शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को मियामी मास्टर्स के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। क्वालिफायर से मुख्य दौर में जगह बनाने वाले दुनिया के 84वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश को स्पेन के जाउमी मुनार के हाथों 7-6(7/3), 6-4 से शिकस्त मिली।
इससे पहले इंडियन वेल्स में खेलने वाले प्रजनेश लगातार दूसरी बार किसी मास्टर्स के मुख्य दौर में पहुंचे थे। डेविड फेरर ने सैमी क्वेरी को 6-3,6-2 से और डान इंवास ने मालेक जजीरी को 6-2,6-0 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।