फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजनेश पहली बार शीर्ष सौ टेनिस खिलाड़ियों में शामिल 

Mon, 11 Feb 2019 08:27 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran
विज्ञापन

लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे प्रजनेश गुणेश्वरन अपने कॅरिअर में पहली बार एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 100 में पहुंच गए हैं जो छह पायदान चढकर 97वें स्थान पर हैं। प्रजनेश शीर्ष 100 में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हैं।

विज्ञापन


उनसे पहले सोमदेव देववर्मन और युकी भांबरी यह कमाल कर चुके हैं। पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रजनेश पिछले सप्ताह एटीपी चेन्नई चैलेंजर के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। वह यदि शीर्ष 100 में बने रहते हैं तो ग्रैंडस्लैम एकल मुख्य ड्रा में उन्हें सीधे प्रवेश मिल जाएगा।

युकी 156वें और रामकुमार रामनाथन 128वें स्थान पर हैं। साकेत माइनेनी 255वें स्थान पर हैं। युगल में रोहन बोपन्ना 37वें, दिविज शरण 39वें, लिएंडर पेस 75वें, जीवन नेदुंचेझियान 77वें और पूरव राजा 100वें स्थान पर हैं। डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अंकिता रैना 165वें स्थान पर है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें