फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनस्टन सलेम ओपन: प्रजनेश का जीत के साथ आगाज, बोपन्ना-शरण पहले ही दौर में हारे 

Mon, 19 Aug 2019 10:28 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रजनेश गुणेश्वरन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ने जर्मनी के सैड्रिक मार्सेल स्टेब को सीधे सेटों में मात देकर एटीपी विनस्टन सलेम टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। 
विज्ञापन


दुनिया के 89वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश ने 253वें नंबर के स्टेब को 6-3, 6-4 से पराजित किया। अब दूसरे दौर में उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त फ्रांस के बेनोइट पियरे से होगा। 
विज्ञापन


प्रजनेश और पियरे के बीच यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले इसी साल इंडियन वेल्स में प्रजनेश ने पियरे को शिकस्त दी थी। 

युगल में दिविज शरण और रोहन बोपन्ना की जोड़ी पहले दौर में अमेरिका के निकोलस मुनरो और टेनिस सैंडग्रेन से 3-6, 3-6 से हारकर बाहर हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें