फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजनेश करियर की श्रेष्ठ 94वीं एटीपी रैंकिंग पर पहुंचे, रामनाथन को 9 स्थान का नुकसान

Mon, 25 Feb 2019 10:32 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran
विज्ञापन

भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन एटीपी की सोमवार को जारी विश्व रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 94वीं रैंकिंग पर पहुंच गए। गुणेश्वरन तीन पायदान आगे बढ़े हैं लेकिन रामकुमार रामनाथन नौ पायदान नीचे 137वें स्थान पर खिसक गए हैं। 

विज्ञापन


युकी भांबरी भी 171वें स्थान पर खिसक गए हैं। भारतीय खिलाड़ियों में इनके बाद साकेत माइनेनी (250) और शशि कुमार मुकुंद (269) का नंबर आता है। युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण क्रमश: 38वें और 39वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि लिएंडर पेस दो पायदान ऊपर 73वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

जीवन नेदुचेझियन 75वें और पुरव राजा 96वें स्थान पर हैं। महिलाओं की डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अंकिता रैना भारतीयों में शीर्ष पर बनी हुई हैं। वह अभी 164वें स्थान पर हैं। उनके बाद करमन थांडी (207) और प्रांजला यादलापल्ली (293) का नंबर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें