फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजनेश अंटाल्या ओपन के दूसरे दौर में, विंबलडन क्वालिफायर में जीते रामकुमार

Tue, 25 Jun 2019 01:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran
विज्ञापन

भारतीय टेनिस स्टार प्रजनेश गुणेश्वरन तुर्की में चल रहे अंटाल्या ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए। दुनिया के 94वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश ने 286वें नंबर के सर्बियाई खिलाड़ी जानको टिप्सरेविच को सीधे सेटों में 6-0, 7-6 से पराजित किया। उधर लंदन में रामकुमार रामनाथन ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के क्वालिफायर में पहली बाधा पार कर ली जबकि साकेेत मायनेनी को हार मिली। रामकुमार ने स्लोवेनिया के लुकास लाको को 6-3, 6-2 से हराया। साकेत को दो घंटे 22 मिनट तक चले मुकाबले में स्पेन के गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज से 4-6, 6-4, 5-7 से हार मिली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें