फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजनेश करियर की सर्वश्रेष्ठ 84वीं रैंकिंग पर, युकी 200 से बाहर

Tue, 19 Mar 2019 03:08 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran
विज्ञापन

पहले ही एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में अपने से ऊंची रैंकिंग के खिलाड़ियों को हराकर तीसरे दौर तक का सफर तय करने वाले प्रजनेश गुणेश्वरन करियर की सर्वश्रेष्ठ 84वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


इंडियन वेल्स में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रजनेश को 61 अंक मिले। इससे उन्हें 13 स्थान का फायदा हुआ। वहीं चोट के चलते कोर्ट से बाहर चल रहे युकी भांबरी दो साल में पहली बार शीर्ष 200 से बाहर हो गए। 

वह 36 स्थान के नुकसान से 207वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रामकुमार रामनाथन तीन स्थान नीचे 139 नंबर पर खिसक गए हैं। साकेत माइनेनी पांच स्थान नीचे 251वें, जबकि शशि कुमार मुकुंद दो पायदान ऊपर 268वें नंबर पर आ गए हैं।
विज्ञापन


जीवन 64वें नंबर पर पहुंचे : युगल में जीवन नेदुचेझियान करियर की सर्वश्रेष्ठ 64वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। रोहन बोपन्ना 36वें, दिविज शरण 41वें, पूरव राजा 80वें और लिएंडर पेस 94वें नंबर पर हैं। महिलाओं में अंकिता रैना 168वें और करमन कौर थांडी 203वें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें