बर्थडे गर्ल एशले बार्टी ने पोर्श ग्रां प्रि टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बार्टी ने शनिवार को सेमीफाइनल में पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना को 4-6, 7-6, 6-2 से शिकस्त देकर अपने जन्मदिन को यादगार बना दिया।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का खिताब के लिए सामना बेलारूस की आर्यना सबालेंका से होगा, जिन्होंने रोमानिया की आर्यना सबालेंका को दूसरे सेमीफाइनल में हराया। एश्ले अगर रविवार को जीत जीती हैं तो यह उनका 2019 फ्रेंच ओपन के बाद पहला क्ले कोर्ट खिताब होगा। इससे पहले बार्टी चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा को 2-6,6-1,7-5 से हराकर अंतिम चार में पहुंचीं।