फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस ओपन के लिए खिलाड़ियों का पहुंचना शुरू, अब 14 दिन पृथकवास में रहेंगे

Fri, 15 Jan 2021 01:06 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ओपन - फोटो : Social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ओपन के साथ सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम की शुरुआत के लिए सभी तरह की तैयारियां की जारी हैं। कोविड-19 महामारी के खतरे को देकते हुए यहां सभी तरह के सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं, साथ ही क्वारंटीन से जुड़े प्रोटोकॉल भी सख्त रखे गए हैं। 100 साल के इतिहास में पहली बार फरवरी में होने वाले ऑस्ट्रेलिया ओपन के लिए आयोजक कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।   

विज्ञापन


उधर सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम में भाग लेने के लिए खिलाड़ी और अधिकारी भी पहुंचना शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को खिलाड़ियों और अधिकारियों का एक समूह 15 चार्टर्ड उड़ानों से यहां पहुंचा। इसमें सबसे पहले पहुंचने वालों में दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका शामिल रहीं। कड़े कोरोना प्रोटोकॉल और 14 दिन के पृथकवास के बावजूद उन्होंने यहां पहुंचने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेलबर्न पहुंच गई। सभी को धन्यवाद कि यह ग्रैंडस्लैम हो रहा है। समझ सकती हूं कि इसके लिए कितनी मेहनत लगी होगी।’ 
 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा। स्टान वावरिंका ने भी दो अन्य खिलाड़ियों के साथ अपनी तस्वीर साझा की जिसमें सभी ने मास्क लगा रखा है। दो बार क्वार्टरफाइनल तक पहुंची एलिना स्वितोलिना ने मेलबर्न के होटल सुइट की वीडियो डाली है। 
विज्ञापन


करीब 1200 खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों का पहला जत्था गुरूवार की रात पहुंचा। हवाई अड्डे से खिलाड़ी सीधे होटल में पृथकवास पर चले गए। वहीं पांच बार के उपविजेता एंडी मर्रे के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनका खेलना संदिग्ध है। उन्हें इस बार वाइल्ड कार्ड मिला था लेकिन अब वह पृथकवास पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें