पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ डेविस कप मुकाबले को किसी तटस्थ स्थल पर स्थानान्तरित करने के अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के फैसले के खिलाफ इस विश्व संस्था में अपील दायर की है। पाकिस्तान ने कहा है कि इस्लामाबाद इसकी मेजबानी करने के लिये पूरी तरह से तैयार है। पाकिस्तान टेनिस महासंघ (पीटीएफ) के अध्यक्ष सलीम सैफुल्लाह ने रविवार को पीटीआई को बताया कि अंतरराष्ट्रीय संस्था में औपचारिक अपील दर्ज कर दी गई है और उन्हें 15 नवंबर तक सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है।