फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेस, सानिया लुढ़के, सोमदेव की लंबी छलांग

Mon, 28 Jan 2013 06:45 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में बाहर होने का खामियाजा रैंकिंग में भी भुगतना पड़ा। दोनों डबल्स रैंकिंग में चार पायदान लुढ़क गए हैं। वहीं कंधे की चोट से उबरकर कोर्ट पर वापसी करने वाले सोमदेव देववर्मन ने पहले राउंड में जीत के दम पर सिंगल्स रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।
विज्ञापन


पेस ताजा एटीपी रैंकिंग में चार पायदान नीचे सातवें पर खिसक गए हैं। वहीं महेश भूपति (11वें) और रोहन बोपन्ना (12वें) की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। महिलाओं में सानिया चार स्थान नीचे 16वें स्थान पर खिसक गई हैं। पुरुष सिंगल्स में सोमदेव 197 स्थान की लंबी छलांग से 397वें स्थान पर काबिज हो गए हैं।

सोमदेव के 97 अंक हैं। महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका पहले स्थान पर बनी हुई हैं। चीन की ली ना एक पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर काबिज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें