फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन: पाब्लो ने किया थिएम को बाहर

Mon, 31 May 2021 07:45 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पहली बार फ्रेंच ओपन के पहले दौर में हारे दुनिया के नंबर चार खिलाड़ी डोमिनिक  
  • 4 घंटे 28 मिनट तक चला मुकाबला जो पहले दिन का सबसे लंबा मैच रहा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के नंबर चार खिलाड़ी ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम फ्रेंच ओपन के पहले ही दिन उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए। थिएम को दुनिया की 68वें नंबर के खिलाड़ी पाब्लो एंडुजार के हाथों पांच सेट के मुकाबले में 6-4, 7-5, 3-6, 4-6, 4-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


यह रोलां गैरां में पहला मौका है जब थिएम पहले दौर में बाहर हो गए। आठवीं बार यहां खेल रहे थिएम दो बार (2018,19) फाइनल में पहुंचे। स्पेनिश खिलाड़ी पाब्लो ने दो सेट गंवाने के बाद पहली बार कोई मैच जीता है।

यह उनके कॅरिअर की सबसे बड़ी जीत भी है। उन्होंने पहली बार शीर्ष पांच में शुमार किसी खिलाड़ी को हराया। इससे पहले पाब्लो ने इसी महीने रोम ओपन में बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर को हराया था। चिल्ली के क्रिस्टियन गारिन ने जुआन को 3-6, 6-4, 7-6, 6-2 से, मार्टिन फूकोविक्स ने जी सिमोन को 6-4, 6-1, 7-6 से और गुइडो पेला ने डनिएल इलाही गलान को 6-3,7-6, 7-5 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


अन्य मैचों में स्पेन के पाब्लो कैरेनो बुस्ता ने नॉर्बर्ट गोम्बोस को 6-3, 6-4, 6-3 से, फैबियो फोगनिनी ने फ्रांस के ग्रेगोइरे बैरेरे को  6-4, 6-1, 6-4 से, कारेन खाचानोव ने जिरी वेस्ली को 6-1,6-2, 6-3 से, रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट ने मारियो विलेला मार्टिनेज को 6-4, 6-4, 6-2 से, इंजो ने इगोर गेरासिमोव को 7-6, 6-4, 6-3 से और हेनरी लक्कसोनेन ने यानिक हनफमैन को 6-1, 6-3, 4-6, 6-2 से हराया।

आसोका ने पार की पहली बाधा : दुनिया की नंबर दो टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने पहली बाधा पार कर ली। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन जापान की ओसाका ने रोमानिया की पेट्रीसिया मारिया टिग को 6-4, 7-6 से पराजित किया।

पांचवीं बार पेरिस में खेल रही ओसाका सामना अब रोमानिया की ही अना बोगडन से होगा, जिन्होंने इटली की एलिसबेट्टा को 6-1, 6-3 से मात दी। तेईस वर्षीय ओसाका का रोलां गैरां में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है वह यहां तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ी हैं।

नंबर तीन खिलाड़ी अर्याना सबालेंका ने अना को 6-4, 6-3 से , पेत्रा क्वितोवा ने ग्रीन मिन्नेन को 6-7, 7-6, 6-1 से और इलिना वेस्नीना ने ओल्गा को 6-1, 6-0 से  हराया। अन्य मैचों में इलिना रेबकिना ने इल्सा को 6-4, 6-1 से, डंका कोविनी ने क्लारा ब्यूरेल को 6-3, 7-6 से, अजला तोमलजानोविक ने कैटरीना कोजलोवा को 6-2,6-4 से और पोउला बडोसा ने लॉरेन डेविस को 6-2, 7-6 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

पहली बार खेल रही कालिनिना ने किया कर्बर को बाहर : तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन जर्मनी की एंजलिक कर्बर लगातार तीसरी और कुल आठवीं बार रोलां गैरां में पहली बाधा पार नहीं कर सकीं। दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी कर्बर को यूक्रेन की क्वालिफायर एनहेलिना कालिनिना के हाथों 2-6, 4-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। छब्बीस वर्षीय कर्बर 14वीं बार पेरिस में खेल रही हैं। उनका यहां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 और 2018 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचना रहा है।

उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन व यूएस ओपन और 2018 में विंबलडन जीता था। पहली बार साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर में खेल रही कालिनिना का सामना अब अमेरिका की डेनिएल रोज कोलिंस से होगा जिन्होंने चीन की शियू वांग को 6-2, 4-6, 6-4 से पराजित किया।

-10.85 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है ओसाका पर प्रेंस कॉन्फ्रेंस में न आने पर। टूर्नामेंट के रेफरी ने कहा कि अगर वह मीडिया दायित्वों से बचना जारी रखेंगी तो और कठोर दंड मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें