फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंडी मरे को मात दे जोकोविच बने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

Sun, 01 Feb 2015 09:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले ब्रिटेन के एंडी मरे इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को जीतने के अपने चौथे प्रयास में भी कामयाब नहीं हो सके। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को खेले गए पुरुष सिंगल्स फाइनल में मरे को 7-6, 6-7, 6-3, 6-0 से मात देकर पांचवां ऑस्ट्रेलियन ओपन जबकि कुल 10वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
विज्ञापन


सर्बियाई खिलाड़ी ने यहां पांचों खिताब पिछले आठ साल में जीते हैं। अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के रॉय इमर्सन ही यहां खिताब जीतने में उनसे आगे हैं, जिन्होंने छह बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है।

मुकाबले की शुरुआत में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और पहला सेट जीतने के लिए नोवाक को टाईब्रेकर तक का रास्ता तय करना पड़ा। दूसरे सेट का नतीजा भी टाईब्रेकर से निकला जो मरे के पक्ष में रहा। मगर इसके बाद मरे ने जैसे हथियार डाल दिए और फिर जोकोविच ने टूर्नामेंट जीतने में अधिक वक्त बर्बाद नहीं किया।
विज्ञापन


दोनों खिलाड़ियों के बीच यह तीसरा मौका था जब ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में वह आमने-सामने थे। तीनों बार बाजी जोकोविच के ही हाथ लगी। इस जीत का यह भी मतलब हुआ कि अगली एटीपी रैंकिंग में जोकोविच अपना शीर्ष स्थान कायम रखेंगे। ।

3 घंटे 39 मिनट लगे जोकोविच को खिताब अपने नाम करने में

यहां पांचवीं बार एक विजेता के तौर पर खड़ा होकर मैं बहुत सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। रॉय इमर्सन के रिकॉड के करीब पहुंचने के अलावा यहां आप जैसे जुनूनी दर्शकों के बीच खेलना भी मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। -- नोवाक जोकोविच

मैं पांचवां ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर जोकोविच को बधाई देता हूं। यह शानदार रिकॉर्ड है और जोकोविच पूरी तरह इसके हकदार हैं। निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद मैं यहां खिताब नहीं जीत सका, लेकिन अगले साल फिर मैं इसके लिए प्रयास करूंगा। -- एंडी मरे
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें