सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच और बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने क्रमश: पुरुष और महिलाओं का बीएनपी परीबस टेनिस ओपन खिताब जीत लिया।
जोकोविच ने मिलोस राओनिक को 6-2, 6-0 से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम किया।
जोकोविच का यह लगातार तीसरा खिताब है।
महिलाओं में 2012 की चैंपियन अजारेंका ने सेरेना विलियम्स को 6-4, 6-4 से शिकस्त देकर ट्रॉफी जीती।