दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को पांचवीं बार पेरिस मास्टर्स का खिताब जीत लिया। सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने फाइनल में कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 6-3, 6-4 से मात देकर करिअर की 34वीं 1000 मास्टर्स ट्रॉफी जीती। यह जोकोविच का सत्र का पांचवां और करिअर का 77वां खिताब है। उन्होंने जॉन मैकेनरो के सर्वाधिक 77 एटीपी खिताब की बराबरी की। इस जीत के साथ जोकोविच ने साल का अंत शीर्ष रैकिंग के साथ ही करना भी सुनिश्चित कर लिया।