फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नडाल के 33 मास्टर्स खिताब की बराबरी करने के बाद जोकोविच बोले- अब निगाह फ्रेंच ओपन पर  

Mon, 13 May 2019 10:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Novak Djokovic - फोटो : File
विज्ञापन

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा है कि मैड्रिड में मिली जीत मेरे लिए बहुत अहम है। इस जीत से मेरा मनोबल बढ़ा है। इससे मुझे इटालियन ओपन और इस माह के अंत में शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन में बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। मैं रोलां गैरां पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करूंगा। 

विज्ञापन


15 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन 31 वर्षीय जोकोविच ने रविवार को ग्रीस के 20 वर्षीय स्टेफानोस सितसिपास को 6-3,6-4 से मात देकर तीसरी बार मैड्रिड ओपन की ट्रॉफी जीती। इसके साथ उन्होंने दिग्गज स्पेनिश स्टार राफेल नडाल के सर्वाधिक 33 मास्टर्स 1000 खिताब जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। यह दोनों अब इस हफ्ते रोम में शुरू होने वाले इटली ओपन में 34वां खिताब जीतने उतरेंगे। ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद यह जोकोविच का पहला खिताब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें