फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US OPEN: जोकोविच को अभी भी है अपनी गलती का एहसास, कहा- बड़ा सबक सीखा

Mon, 14 Sep 2020 08:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : social Media
विज्ञापन

नोवाक जोकोविच ने सोमवार को कहा कि यूएस ओपन में हुई गलती से उन्होंने बड़ा सबक सीखा। बता दें कि जोकोविच को लाइन जज के गले पर गेंद मारने के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। 

विज्ञापन


18वां ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना भी टूटा
इस घटना से जोकोविच का 29 मैचों तक चला विजय अभियान भी थम गया था और उनका 18वां ग्रैंडस्लैम जीतने का सपना भी टूट गया था। इटालियन ओपन खेलने के लिए पहुंचे जोकोविच ने कहा, 'मैं शारीरिक तौर पर जितनी कड़ी मेहनत रहा हूं, उतनी ही मानसिक और भावनात्मक रूप से भी कर रहा हूं।'

सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व पेश करना चाहता हूं
उन्होंने कहा, 'मैं कोर्ट के अंदर और बाहर अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व पेश करना चाहता हूं। मैं समझता हूं कि मेरे अंदर भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है और मैं हमेशा से इस तरह का इंसान और खिलाड़ी रहा हूं।'
विज्ञापन


मैं इसे पूरी गंभीरता के साथ एक बड़े सबक के तौर पर लूंगा
जोकोविच ने कहा, 'मैं इसे पूरी गंभीरता के साथ एक बड़े सबक के तौर पर लूंगा। मैं इस बारे में सोच रहा हूं। मैं समझ रहा हूं। मैं अपनी टीम से बात कर रहा हूं। जो कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। आपको आगे बढ़ना होगा।' यूएस ओपन में शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच चौथे दौर में पाब्लो कारेनो बस्टा के खिलाफ मैच के दौरान अयोग्य घोषित कर दिए गए थे। उन्होंने इसके तुरंत बाद कोर्ट छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें