विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने बुधवार को पेरिस मास्टर्स से हटने का फैसला किया है। बता दें कि पेरिस मास्टर्स 2-8 नवंबर तक आयोजित होगा। 33 वर्षीय जोकोविच ने कहा, 'मैं पेरिस में नहीं खेलूंगा क्योंकि मैं अपनी अंकतालिका में कुछ जोड़ नहीं सकता, लेकिन मैं विएना और लंदन जाऊंगा।'