दुनिया के नंबर टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के फैंस के लिए बुरी खबर है। अपने पसंदीदा स्टार की कोर्ट में वापसी के लिए उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मांसपेशियों में चोट की वजह से जोकोविच ने अगले हफ्ते से शुरू होने जा रहे मियामी ओपन में भाग नहीं लेंगे। 33 वर्षीय यह सर्बियाई खिलड़ी अपने परिवार से साथ समय गुजारना चाहते हैं।
जोकोविच को बीते माह खेले गए ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दौरान यह चोटिल लगी थी, हालांकि उन्होंने खिताबी मुकाबले में आसानी से रूस के डेनियल मेदवेदव को मात देकर 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। इतना ही नहीं एटीपी रैंकिंग में नंबर-1 पर बने रहने के स्विटजरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के रिकॉर्ड का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।
जोकोविच ने कहा था कि सर्वाधिक 311 हफ्ते शीर्ष पर रहने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करना मेरे लिए राहत भरा है। अब मेरा पूरा ध्यान अधिकतर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर है। जोकोविच ने इस सत्र में लगातार नौ मैच जीते हैं। वह पिछले साल तीन फरवरी को शीर्ष पर पहुंचे थे और तब से वह नंबर-1 बने हुए हैं।
जोकोविच ने ट्वीट किया, 'प्रिय प्रशंसकों, मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खेद है कि इस साल मैं मियामी में प्रतिस्पर्धा करने के लिए यात्रा नहीं करूंगा, मैंने अपने परिवार के साथ रहने के लिए घर पर इस कीमती समय का उपयोग करने का फैसला किया। सभी प्रतिबंधों के साथ, मुझे दौरे और घर पर अपने समय में संतुलन खोजने की जरूरत है। मैं अगले साल वापस आने के लिए उत्सुक हूं।'
बिग-3 में से कोई भी इस वक्त टेनिस नहीं खेल रहा है। पीठ दर्द से जूझ रहे राफेल नडाल ने भी 22 मार्च-4 अप्रैल तक चलने वाले मास्टर्स 1000 इवेंट से दूरी बना ली। जबकि रोजर फेडरर लंबे वक्त से कोर्ट से बाहर चल रहे हैं। पिछले एक साल में उन्हें घुटने के दो ऑपरेशन से गुजरना पड़ा। यूएस ओपन चैंपियन डॉमिनिक भी नहीं खेलेंगे। दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी मेदवेदेव और पूर्व चैंपियन एंडी मर्रे टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे।