फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विम्बलडन में बड़ा उलटफेर, नोवाक जोकोविच हुए बाहर

Sun, 03 Jul 2016 01:24 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच तीसरे दौर में हुए बाहर - फोटो : getty
विज्ञापन
शनिवार को विम्बलडन में तब बड़ा उलटफेर हो गया जब गत विजेता और शीर्ष वरीयता हासिल सर्बिया के नोवाक जोकोविच तीसरे ही दौर में हारकर बाहर हो गए। उन्हें 28वीं वरीयता हासिल अमरीका के सैम क्वैरी ने 7-6, 6-1, 3-6, 7-6 से मात दी।
विज्ञापन


इससे पहले जोकोविच पर हार के बादल शुक्रवार को ही मंडराने लगे थे जब बारिश के कारण खेल रुका। तब वो 7-6, 6-1 से पीछे थे। इसका मतलब साफ था कि हार से पीछा छुड़ाने के लिए उन्हें अगले तीनों सेट हर हाल में जीतने ही थे।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि जोकोविच ने तीसरे सीट को 6-3 से जीतकर वापसी के संकेत दिए लेकिन सैम क्वैरी ने चौथा सेट टाइब्रेकर में 7-6 से अपने नाम करते हुए जोकोविच को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन


इससे पहले विम्बलडन में चौथी वरीयता हासिल स्विटजरलैंड के स्टेन बावरिंका भी उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो चुके हैं। जोकोविच की ये हार टेनिस प्रेमियों को इसलिए भी हैरान करने वाली है क्योंकि पिछले ही दिनों उन्होंने फ्रेंच ओपन जीतकर अपना करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें