सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने 310 सप्ताह तक एटीपी रैंकिंग में नंबर-1 पर बने रहने के स्विटजरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पिछले महीने नौवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन की ट्रॉफी जीतने वाले जोकोविच अगले हफ्ते 311 हफ्ते शीर्ष पर रहकर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
प्रीट सम्प्रास (286) तीसरे नंबर पर हैं। जोकोविच ने कहा कि सर्वाधिक सप्ताह तक नंबर-1 बने रहने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करना मेरे लिए राहत भरा है। अब मेरा पूरा ध्यान अधिकतर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने पर है। जोकोविच ने इस सत्र में लगातार नौ मैच जीते हैं। वह पिछले साल तीन फरवरी को शीर्ष पर पहुंचे थे और तब से वह नंबर-1 बने हुए हैं।