राफेल नदाल के हाथों नंबर वन पायदान गंवाने के बाद नोवाक जोकोविक ने लगातार दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया है।
शीर्ष वरीयता प्राप्त और गत विजेता नोवाक जोकोविक ने रविवार को चीन में शंघाई मास्टर्स पुरुष एकल टेनिस टूर्नामेंट जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी।
रविवार को खेले गए फाइनल मैच में सर्बिया के जोकोविक ने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को 6-1, 3-6, 7-6 (7-3) से शिकस्त दी। यह मुकाबला दो घंटा 32 मिनट तक चला।
शंघाई में जोकोविक की यह लगातार 19वीं जीत है जबकि पिछले पांच सालों में जोकोविक ने चार बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है।