दुनिया के नंबर-1 टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच एटीपी फाइनल्स के मेंस सिंगल्स ईवेंट के फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं। सर्बियाई खिलाड़ी ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन के खिलाफ हुआ सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।
जोकोविच ने एंडरसन को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात देकर साल के आखिरी टाइटल पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। अब रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में जोकोविच का सामना जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।
एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शनिवार को छह बार के चैंपियन रोजर फेडरर को हराकर एटीपी फाइनल्स के फाइनल में प्रवेश किया। 21 वर्षीय जर्मन स्टार ज्वेरेव ने सेमीफाइनल मुकाबले में स्विस स्टार फेडरर को 7-5 7-6 (5) से हराया।
इससे पहले रोजर फेडरर ने दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-4 ,6-3 से मात देकर एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाकर रिकॉर्ड सौवें खिताब की उम्मीदें कायम रखी थीं।
मेंस डबल्स ईवेंट
ATP FINALS
इसके अलावा मेंस डबल्स ईवेंट में पीएच हरबर्ट और एन महुत की जोड़ी ने आर फराह और जे कैबल की जोड़ी को सेमीफाइनल में 6-3,5-7,10-5 से हराकार फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं मेंस डबल्स ईवेंट के दूसरे सेमीफाइनल में जे सॉक और एम ब्रायन की जोड़ी ने बी सॉर्स और जे मर्रे की जोड़ी को 6-3, 4-6, 10-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब मेंस डबल्स ईवेंट की फाइनलिस्ट जोड़ियों के बीच खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।