फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: नोवाक जोकोविच ने रोजर फेडरर का रिकॉर्ड तोड़ा, सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

Wed, 15 Jan 2025 01:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने 11वें खिताब की तलाश में उतरे जोकोविच ओपन एरा में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ने 21 साल के पुर्तगाल के जैमी फरिया को चार सेटों में हराया और अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम के दौरान स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने 11वें खिताब की तलाश में उतरे जोकोविच ओपन एरा में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच ने 21 साल के पुर्तगाल के जैमी फरिया को चार सेटों में हराया और अगले दौर में जगह बनाई है। 
विज्ञापन


जोकोविच ने जीते हैं 89.2 प्रतिशत मैच
जोकोविच का यह 430वां ग्रैंडस्लैम मुकाबला था और वह फेडरर से आगे निकलने में सफल रहे जिन्होंने अपने करियर में 429 ग्रैंडस्लैम मुकाबले खेले हैं। जोकोविच ने अपने करियर में 379 ग्रैंडस्लैम मैच जीत लिए हैं और उनका जीत का प्रतिशत 89.2 है जो सभी से बेहतर है। ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में जीत के साथ ही जोकोविच ने ग्रैंडस्लैम में अपने जीत हार का रिकॉर्ड 379-51 कर लिया है। 

सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का है रिकॉर्ड
जोकोविच के नाम सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। पुरुषों में वह इस मामले में राफेल नडाल (22) और फेडरर (20) से आगे हैं। 37 वर्षीय इस खिलाड़ी के नाम सबसे ज्यादा समय तक रैंकिंग में शीर्ष पर रहने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर में अबतक 37 ग्रैंडस्लैम फाइनल खेले हैं जो फेडरर के मुकाबले छह ज्यादा हैं। अगर जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने में सफल रहे तो यह उनका 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब होगा। यह ऐसा आंकड़ा है जिसे अबतक कोई भी पुरुष या महिला टेनिस खिलाड़ी हासिल नहीं कर सका है। 
विज्ञापन


जोकोविच का यह 11वां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब हो सकता है। अगर वह ऐसा करने में सफल रहे तो सर्वाधिक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के मामले में मार्गेट कोर्ट की बराबरी कर लेंगे। इतना ही नहीं यह जोकोविच का 100वां टूर लेवल खिताब हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें