फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकोविच की अगुवाई में सर्बिया ने स्पेन को हराकर जीता एटीपी कप का खिताब

Sun, 12 Jan 2020 05:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सर्बिया टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सर्बियाई टीम ने पहली बार एटीपी कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत में नोवाक जोकोविच ने अहम भूमिका निभाई। जोकोविच ने राफेल नडाल को 6-2, 7-6(4) से सर्बिया की उम्मीद को जिंदा रखा। सर्बिया ने स्पेन को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

विज्ञापन


युगल मुकाबले में उन्होंने विक्टर ट्रोइस्कि के साथ मिलकर फेलिसियानो लोपेज और पाब्लो की जोड़ी को 6-3, 6-4 से मात देकर खिताब पर कब्जा किया। रॉबर्टो बौतिस्ता ने दुसान लाजोविच को 7-5, 6-1 से हराकर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।
 

इससे पहले शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खेले गए मैच में वर्ल्ड नंबर एक नोवाक जोकोविच ने रूस के दानिल मेदवेदेव को 6-1, 5-7, 6-4 से हराया था। वहीं, स्पेन ने राफेल नडाल की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा दिया। नडाल ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एलेक्स डी मिनौर 4-6, 7-5,6-1 से शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें