फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: इतिहास रचने की दहलीज पर नोवाक जोकोविच, सिनर को हराकर फाइनल में पहुंचे; अब अल्कारेज से सामना

Fri, 30 Jan 2026 08:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

नोवाक जोकोविच ने सेमीफाइनल में यानिक सिनर को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। जोकोविच इस तरह इतिहास रचने से एक कदम दूर हैं। उनके पास पुरुष और महिला मिलाकर सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने का मौका है।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैड ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। जोकोविच ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में इटली के यानिक सिनर को चार घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-3, 4-6, 6-4, 6-4 से हराया। जोकोविच इस तरह अपने रिकॉर्ड 25वें ग्रैंडस्लैम खिताब से एक कदम दूर हैं। जोकोविच का अब फाइनल में सामना स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को 6-4, 7-6 (5), 6-7 (3), 6-4 (4), 7-5 से हराया।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले उम्रदराज खिलाड़ी
38 साल के जोकोविच ने दो बार के गत चैंपियन सिनर को मात दी और वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाले ओपन एरा के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता जोकोविच रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना 11वां खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे। जोकोविच ने यहां 2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023 में खिताब जीते हैं। जोकोविच सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले खिलाड़ी हैं।

पुरुष वर्ग में सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम
खिलाड़ी देश ग्रैंडस्लैम खिताब
नोवाक जोकोविच सर्बिया 24*
राफेल नडाल स्पेन 22
रोजर फेडरर स्विट्जरलैंड 20
पीट सम्प्रास अमेरिका 14

मार्गरेट कोर्ट को पीछे छोड़ने का मौका
जोकोविच अब इतिहास रचने की दहलीज पर पहुंच गए हैं। जोकोविच के नाम पुरुष एकल वर्ग में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड है। जोकोविच से ज्यादा पुरुषों में किसी ने ग्रैंडस्लैम नहीं जीते हैं। जोकोविच की तरह ही ऑस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट ने भी 24 ग्रैंडस्लैम जीते हैं और अब सर्बियाई खिलाड़ी के पास उन्हें पीछे छोड़कर पुरुष और महिला मिलाकर सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने का अवसर है। 

जोकोविच ने जीत के बाद कहा, सच कहूं तो मेरे पास शब्द नहीं हैं। यह सब अविश्वसनीय लग रहा है। हमने चार घंटे से ज्यादा समय तक खेला और इससे मुझे 2012 की याद आ गई जब मैंने फाइनल में राफा (नडाल) के खिलाफ लगभग छह घंटे तक खेला था। इस मैच टेनिस का स्तर बेहद ऊंचा था। मुझे पता था कि यही एकमात्र तरीका है जिससे मैं सिनर के खिलाफ जीत हासिल कर सकता हूं।
विज्ञापन

किस तरह पल-पल बदलता रहा मुकाबला
  • जोकोविच और सिनर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला पल-पल बदलता रहा और अंतिम सेट तक ये बेहद रोमांचक रहा।
  • सिनर ने पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया था, लेकिन जोकोविच ने वापसी करते हुए 6-3 से दूसरा सेट जीता।
  • सिनर ने फिर तीसरा सेट 6-4 से जीता, पर जोकोविच भी हार मानने को तैयार नहीं थे और उन्होंने चौथा सेट 6-4 से अपने नाम किया। 
  • अब मैच का नतीजा पांचवें सेट में जाकर निकलना तय हुआ जिसमें जोकोविच ने शानदार वापसी करते हुए 6-4 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें