फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन: सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच

Tue, 22 Jan 2013 07:17 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच का शानदार प्रदर्शन जारी है। पिछले दो बार के चैंपियन टॉप सीड जोकोविच ने चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिच को हराकर लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनकी भिड़ंत डेविड फेरर से होगी। महिलाओं में दूसरी सीड रूस की मारिया शारापोवा और छठी सीड चीन की ली ना ने भी आसानी से अंतिम चार में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


जोकोविच ने मैच में जबरदस्त शुरुआत की और पहला सेट एकतरफा अंदाज में 6-1 से जीत लिया। हालांकि बर्डिच ने दूसरा सेट जीतकर शानदार वापसी की लेकिन जोकोविच ने फिर तीसरे और चौथे सेट में आसानी से बर्डिच को परास्त करते हुए मैच 6-1, 4-6, 6-4, 6-4 से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

खिताबी मुकाबले में प्रवेश के लिए जोकोविच की भिड़ंत अब स्पेन के डेविड फेरर से होगी। चौथी सीड फेरर ने शुरुआती दो सेट गंवाने के बाद 10वीं सीड हमवतन खिलाड़ी निकोलस अलमाग्रो को 4-6, 4-6, 7-5, 7-6, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन


शारापोवा और ली ना अंतिम चार में
महिलाओं में खिताब की प्रबल दावेदार शारापोवा ने हमवतन 21वीं सीड इकारेतिना मकारोवा को सीधे सेटों में आसानी से 6-2, 6-2 से रौंद दिया। अंतिम चार में शारापोवा की भिड़ंत चीन की लीन ना से होगी जिन्होंने दिन के दूसरे सेमीफाइनल में चौथी सीड पोलैंड की एग्निएस्का रद्वांस्का को 7-5, 6-3 से हराया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें