दुनिया के नंबर एक सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच एटीपी फाइनल्स 2018 के टाइटल से अब सिर्फ दो कदम दूर हैं। शनिवार को जोकोविच ने क्रोएशियाई खिलाड़ी मारिन क्लीनिक को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए इस शानदार मुकाबले में जोकोविच ने क्रोएशियाई खिलाड़ी के विरुद्ध 7-6(7), 6-2 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। अब रविवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में जोकोविच का सामना दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से होगा।
इससे पहले ग्रुप स्टेज मुकाबले में रोजर फेडरर ने केविन एंडरसन को हराकर ही सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। अब शनिवार को सेमीफाइनल में फेडरर का मुकाबला जर्मनी खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।
वहीं मेंस डबल्स ईवेंट में पीएच हरबर्ट और एन महुत की जोड़ी ने एम ब्रायन और जे सॉक की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात दी। एक अन्य मेंस डबल्स मुकाबले में एल कुबोट और एम मेलो की जोड़ी ने ओ मराक और एम पाविक की जोड़ी को 7-6(4), 6-4 से हराया।