फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई ओपन: सेमीफाइनल में जोकोविच और फेडरर

Fri, 01 Mar 2013 03:42 PM IST
दुबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने दुबई चैंपियनशिप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफइनल में पहुंच गए हैं। जोकोविच और फेडरर इसी के साथ चेक खिलाड़ी टॉमस बेर्दिच और जुआन मार्टिन डेल पोत्रो सहित टूर्नामेंट के अंतिम चार खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता जोकोविच ने शानदार खेल का परिचय दिखाते हुए आंद्रियस सेपी को 6-0, 6-3 से हराया। दूसरी ओर स्विस खिलाड़ी फेडरर ने भी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए 54 मिनटों के भीतर खेल को निपटाते हुए रूस के निकोले डेवीडेंको को लगातार सेटों में 6-2, 6-2 से मात देकर सेमीफइनल में प्रवेश कर लिया।

जोकोविच का सेमीफइनल में मुकाबला डेल पोत्रो से होगा जिन्होंने जर्मन क्वालिफयर डेनियल ब्रांड्स को 6-4, 6-2 से हराकर सेमीफइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा फेडरर का सेमीफइनल में मुकाबला विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी बेर्दिच से होगा। बेर्दिच ने वाइल्ड कार्ड प्रवेश दिमित्रि टूरसूनोव को 6-3, 6-2 से हराकर सेमीफइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


जोकोविच का डेल पोत्रो के खिलाफ 7-2 का विजयी रिकॉर्ड रहा है और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी ने पोत्रो के खिलाफ अपने आखिरी तीन मैच जीते हैं हालांकि अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने पिछले साल लंदन ओलंपिक में जोकोविच को हराकर कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें