दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी और गत चैंपियन नोवाक जोकोविच को अगले सोमवार से शुरू हो रहे साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में शीर्ष वरीयता दी गई है। सर्बियाई खिलाड़ी की निगाह अपने 17वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर है। वहीं राफेल नडाल को दूसरी और बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर को तीसरी वरीयता दी गई है। इसका मतलब बिग थ्री के नाम से मशहूर यह त्रिमूर्ति सीधे दूसरे दौर में खेलेगी।
महिलाओं में जापान की नाओमी ओसाका को शीर्ष वरीयता दी गई। तेईस बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स को आठवीं वरीयता दी गई है। नाओमी ने पिछले साल फाइनल में सेरेना को हराकर ही अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। उसके बाद जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम जीता था। फ्रेंच ओपन चैंपियन एशले बार्टी को दूसरी, चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा को तीसरी और विंबलडन चैंपियन रोमानिया की सिमोना हालेप को चौथी वरीयता दी गई है।