फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किर्गियोस मैक्सिको ओपन के फाइनल में, ज्वेरेव से होगी भिड़ंत

Sun, 03 Mar 2019 02:46 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Nick Kyrgios
विज्ञापन

ऑस्टेलिया के निक किर्गियोस ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को मैक्सिको ओपन में तीसरी वरीयता प्राप्त जान इस्नर को करीबी मुकाबले में शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की की। विश्व रैंकिंग में 72वें स्थान पर 23 साल के काबिज किर्गियोस ने इस्नर को 7-5, 5-7, 7-6 से हराया। 

विज्ञापन


उन्होंने इस टूर्नामेंट में 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल और तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्टैन वावरिंका को शिकस्त दी है। जर्मनी के दूसरी वरीयता ज्वेरेव ने एक अन्य सेमीफाइनल में ब्रिटेन के कैमरून नोर्रे को 7-6, 6-3 से शिकस्त दी। 

महिलाओं के सेमीफाइनल में चीन की वांग याफेन ने तीसरी वरीयता क्रोएशिया की डोन्न वेचिक को 2-6, 6-3, 6-1 से हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए टूर के फाइनल में पहुंची। फाइनल में उनका सामना पांचवीं वरीय अमेरिका की सोफिया केनिन से होगा। सोफिया ने दूसरे सेमीफाइनल में कनाडा की बियांका एंड्रीस्क्यू को 6-4, 3-6, 7-5 से परास्त किया। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें