फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर डेविस कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराया

Mon, 08 Apr 2019 10:31 PM IST
Mukesh Jha भाषा, बैंकॉक
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : file photo
विज्ञापन

भारतीय लड़कों की टीम को सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ जूनियर डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट के ग्रुप डी के अपने पहले मैच में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। पहले एकल में अजय मलिक को जेय फ्रेंड के खिलाफ एक घंटे और 13 मिनट में 4-6 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।    

विज्ञापन


इसके बाद भारत को वापसी दिलाने का दारोमदार दिवेश गहलोत के कंधों पर था लेकिन उन्हें भी कोर्बन क्रोथर के खिलाफ 66 मिनट में 0-6 3-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी जिससे न्यूजीलैंड ने 2-0 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली।

महज औपचरिकता के युगल मुकाबले में इसके बाद मलिक और सुशांत डबास की जोड़ी को भी एक घंटे और सात मिनट में 6-7(2) 1-6 से हार झेलनी पड़ी। भारत अगले मैच में कल इंडोनेशिया से भिड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें