फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरातिलोवा ने सिखाया जीतनाः पेस

Sat, 14 Sep 2013 04:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपन इतिहास में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपनी इस जीत का श्रेय अपनी पूर्व मिक्स्ड डबल्स जोड़ीदार मार्टिना नवरातिलोवा को दिया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि नवरातिलोवा ने उन्हें स्वस्थ जिंदगी जीतने का पाठ पढ़ाया, जिससे उन्हें अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लंबा खिंचने में मदद मिली।

पेस ने कहा, "मैं मार्टिना के साथ कई साल खेला हूं, जिससे मैंने काफी कुछ सीखा। वह आज भी मेरे लिए प्रेरणा है। मेरे खेल की वह रोल मॉडल हैं। मैंने यह भी सीखा कि कैसे साफ-सुथरी जिंदगी जी जा सकती है।"

पेस, नवरातिलोवा के साथ दो ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। इसके अलावा दो अवसर पर वह उपविजेता भी रहे। यह जोड़ी 2002 से 2005 तक साथ रही और इस दौरान 2003 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबल्डन का खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें