फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Bank Open Tennis: कनाडा के गैब्रियल डायलो को हराकर टेलर फ्रिट्ज तीसरे दौर में, शेल्टन भी आगे बढ़े

Sat, 02 Aug 2025 12:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

फ्रिट्ज का सामना अब चेक गणराज्य के 19वीं वरीयता प्राप्त जिरि लेहेका से होगा जिन्होंने फ्रांस के 15वीं वरीयता प्राप्त आर्थर फिल्स को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
टेलर फ्रिट्ज (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने कनाडा के छह फुट आठ इंच लंबे गैब्रियल डायलो को 6-4, 6-2 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। फ्रिट्ज का सामना अब चेक गणराज्य के 19वीं वरीयता प्राप्त जिरि लेहेका से होगा जिन्होंने फ्रांस के 15वीं वरीयता प्राप्त आर्थर फिल्स को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


अन्य मैच में अमेरिका के बेन शेल्टन ने हमवतन ब्रेंडन नकाशिमा को 6-7, 6-2, 7-6 से मात दी। अब वह इटली के 13वीं वरीयता प्राप्त फ्लावियो कोबोली से खेलेंगे। रूस के छठी वरीयता प्राप्त आंद्रेइ रूबलेव ने इटली के लोरेंजो सोनेगो को 5-7, 6-4, 6-3 से हराया । सातवी वरीयता प्राप्त अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो ने आस्ट्रेलिया के अलेक्जेंडर वुकिच को 6-3, 4-6, 6-3 से मात दी। अब वह ऑस्ट्रेलिया के ही एलेक्स डि मिनौर से खेलेंगे।

पेगुला को सेवास्तोवा ने हराया
दो बार की गत चैम्पियन जेसिका पेगुला नेशनल बैंक ओपन टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अनास्तासिया सेवास्तोवा से 6-3, 4-6, 1-6 से हार गई। लातविया की 35 वर्ष की सेवास्तोवा 2018 में 11वीं रैंक पर थीं, लेकिन अब 386वें स्थान पर खिसक गईं। अब उनका सामना जापान की नाओमी ओसाका से होगा जिन्होंने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-2, 6-4 से हराया।
विज्ञापन


अन्य मैचों में विम्बलडन चैम्पियन पोलैंड की इगा स्वियातेक ने जर्मनी की इवा लिस को 6-2, 6-2 से हराया। अब उनका सामना डेनमार्क की क्लारा टाउसन से होगा जिन्होंने यूक्रेन की यूलिया स्टारोडुबत्सेवा को 6-3, 6-0 से मात दी। पांचवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने इंग्लैंड का एम्मा रादुकानू को 6-2, 6-1 से हराया। अब वह यूक्रेन की दसवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना से खेलेंगी जिन्होंने रूस की अन्ना कालिंस्काया को 6-1, 611 से शिकस्त दी। छठी वरीयता प्राप्त अमेरिका की मेडिसन कीस ने हमवतन कैटी मैकनैली को 2-6, 6-3, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें