दुनिया की चौथे नंबर की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने रविवार को रूस की अनास्तासिया पाव्ल्यूचेंकोवा को 6-2,6-3 से मात देकर पहली बार पैन पेसिफिक ओपन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। पिछले दो सत्र में उपविजेता रही 21 वर्षीय ओसाका की यह घर में पहली और इस सत्र की दूसरी डब्ल्यूटीए ट्रॉफी है।
इससे पहले 2016 और 2018 में इस टूर्नामेंट में खेलते हुए ओसाका उप-विजेता रही थीं। लेकिन जापान की 21 वर्षीया और पहली वरीयता प्राप्त ओसाका ने अपने घरेलू मैदान पर जबरदस्त खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।