दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका, सिमोना हालेप और वीनस विलियम्स चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गईं। दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी 21 वर्षीय ओसाका ने अमेरिका की जेसिका पेगुला को 6-3,7-6 से पराजित किया। ओसाका का सामना अब जर्मनी की आंद्रिया पेतकोविच से होगा, जिन्होंने जिल टेकमैन को 7-6,6-3 से मात दी। विंबलडन चैंपियन हालेप ने पीठ की समस्या के बावजूद क्वालिफायर रेबेका पीटरसन को 6-1, 6-1 से मात दी। वीनस ने बारबोरा स्ट्राईकोवा को 6-3, 4-6, 7-5 से बाहर का रास्ता दिखाया। तेईस बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना घुटने की समस्या के कारण यहां नहीं खेल रहीं।