फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open 2019: ओसाका और गौफ के मैच में भावुक हुए दर्शक, दोनों खिलाड़ियों की आंखों में आए आंसू

Sun, 01 Sep 2019 03:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ओसाका-गौफ - फोटो : social media
विज्ञापन

उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी 15 साल की कोको गौफ पहली बार दुनिया के सबसे बड़े टेनिस स्टेडियम आर्थर अशे में खेल रही थीं। शनिवार को हुए यूएस ओपन के तीसरे राउंड में दोनों ही खिलाड़ी मैच के बाद भावुक हो गए और आंखों में आंसू के साथ टेनिस कोर्ट से बाहर गए।

विज्ञापन


नंबर एक खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका ने इस मुकाबले में युवा टेनिस खिलाड़ी कोको गौफ को 6-3 और 6-0 से हराकर चौथे राउंड में प्रवेश किया। 

मैच खत्म होने के बाद टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली गौफ की आंखों में आंसू आ गए, इसे देख 21 वर्षीय ओसाका उनके पास गईं और उन्हें अच्छे खेल के लिए बधाई देने के बाद अपने साथ इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कहा।
 

इंटरव्यू के दौरान ओसाका लगातार गौफ का उत्साह बढ़ाते रहीं और उनके आंसू पोछते दिखीं। ओसाका के इस भाव को देखकर हर कोई उनकी तारीफ करने लगा और दोनों ही खिलाड़ियों के लिए जमकर ताली बजी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें