फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाओमी ओसाका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 का खिताब जीत रचा इतिहास

Sat, 26 Jan 2019 05:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नाओमी ओसाका (बाएं) और पेट्रा क्वितोवा (दाएं)
विज्ञापन

जापान की नाओमी ओसाका ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ओपन में महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा को 7-6, 5-7, 6-4 से हराया।

विज्ञापन


ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी हैं। इस जीत के साथ ही वे सोमवार को जारी होने वाली डब्ल्यूटीए रैंकिंग में टॉप पर पहुंच जाएंगी। वे टेनिस में सिंगल्स की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी होंगी।

जापान की युवा टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने अपना स्वप्निल सफर जारी रखते हुए गत गुरुवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश किया था। दिग्गज सेरेना विलियम्स को हराकर यूएस ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले 21 वर्षीय ओसाका ने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-2,4-6,6-4 से मात देकर लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


वहीं, दो बार की विंबलडन चैंपियन क्वितोवा ने अमेरिका की डेनियल कोलिंस को 7-6 (7-2), 6-0 से मात देकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2016 में चाकू से चोर के हमले में घायल होने के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन

राम-क्रेजीकोवा ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिक्स्ड डबल्स खिताब

राम-क्रेजीकोवा
अमेरिका के राजीव राम और क्रोएशिया की बारबोरा क्रेजीकोवा की जोड़ी ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स वर्ग का खिताब अपने नाम किया। राम-क्रेजीकोवा ने ऑस्ट्रेलिया के जॉन-पैट्रिक स्मिथ और अस्त्रा शर्मा की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6, 6-1 से हराया।  

पहले सेट में दोनों जोड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। सेट टाई-ब्रेकर में गया जहां राम-क्रेजीकोवा ने अपना संयम नहीं खोया और 7-3 से जीत दर्ज की। राम-क्रेजीकोवा ने दूसरे सेट में अपनी गलतियों को नहीं दोहराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल नजर आया। 

राम और क्रेजीकोवा ने दूसरे सेट को अपने नाम करते हुए मिक्स्ड डबल्स का खिताब अपने नाम किया। यह फाइनल मुकाबला एक घंटे और 11 मिनट तक चला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें