फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नदाल ने जोकोविच का शीर्ष सिंहासन भी हिलाया

Wed, 11 Sep 2013 05:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चोट के बाद कोर्ट पर एक बार फिर तहलका मचाने वाले राफेल नदाल शीर्ष पायदान के बेहद करीब आ गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी वरीयता प्राप्त नदाल ने सोमवार को यूएस ओपन के फाइनल में नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर अपना 13वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर कब्जा जमाया, जिससे उनकी रैंकिंग भी सुधरी है।

घुटने की चोट के कारण लगभग सात महीने कोर्ट से बाहर रहने को मजबूर रहे नदाल ने इस साल चार फरवरी को कोर्ट पर लौटे थे तो उनकी रैंकिंग पांचवीं थी और उनके खाते में 5400 रेटिंग अंक थे।
विज्ञापन


इस साल दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नदाल को इस खिताबी जीत से 800 अंकों का फायदा हुआ और वह 10,860 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पायदान के बेहद करीब आ गए हैं।

फाइनल में हारने वाले जोकोविच को अपना सिंहासन बचाने के लिए अब कड़ी मेहनत करनी होगी। उनके 10,980 रेटिंग अंक हैं और वह नदाल से महज 120 अंक पीछे हैं।

नदाल ने यूएस ओपन से पहले रिकॉर्ड आठवीं बार फ्रेंच ओपन खिताब पर कब्जा जमाया था। स्पेन के इस दिग्गज खिलाड़ी ने इस सत्र में 60 मैच जीते हैं जबकि महज तीन में हार मिली है।
विज्ञापन


यूएस ओपन के बाद पुरुष वर्ग के शीर्ष पांच खिलाड़ियों की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जोकोविच और नदाल के अलावा ब्रिटेन के एंडी मरे, स्पेन के डेविड फेरर और चेक गणराज्य के थामस बर्डिच शीर्ष पांच में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।

हालांकि रैंकिंग में रोजर फेडरर के लिए अच्छी खबर है। यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारने के बावजूद उन्हें एक पायदान का फायदा हुआ है और वह सातवें से छठे स्थान पर आ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें