फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदाल नहीं खेलेंगे ब्राजील ओपन के युगल मुकाबले

Thu, 14 Feb 2013 03:11 PM IST
साओ पाउलो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व में पांचवे नंबर के खिलाडी़ स्पेन के राफेल नडाल ने ब्राजील ओपन के युगल मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि घुटने की चोट से उबरने के बाद नदाल ने एहतियात के तौर पर युगल मुकाबले में न खेलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


खेल आयोजकों के अनुसार, नदाल विश्व में 140वें नंबर के ब्राजील के जायो सूजा के खिलाफ एकल मुकाबले में उतरने के इच्छुक हैं। हालांकि उन्होंने घुटने की हिफाजत को ध्यान में रखते हुए युगल मुकाबले में न खेलने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि नदाल और अर्जेंटीना के डेविड नैलबैंडियन को अर्जेंटिना के होराशियो जेबालोस और ऑस्ट्रिया के ओलीवर खिलाफ युगल मुकाबले के दूसरे दौर का मैच बुधवार को खेलना था। इससे पूर्व पहले दौर में नैलबैंडियन के साथ मिलकर नदाल ने पाबियो अंदाजुर और गुइलेरमो गार्शिया लोपेज की जोडी को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें