फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदाल, जोकोविच और निशिकोरी ने प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, फेडरर भी जीते

Thu, 16 May 2019 10:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • तीन साल बाद रोम लौटे फेडरर का विजयी आगाज
  • सौसा को हराकर इटालियन ओपन के अंतिम-16 में पहुंचे
  • फेडरर की इस सत्र की 24 मैचों में यह 21वीं जीत है
  • नदाल, जोकोविच और निशिकोरी ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह 
विज्ञापन
Djokovic-federer-nadal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन साल बाद इटालियन ओपन में खेल रहे दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी रोजर फेडरर ने जीत के साथ आगाज किया।

विज्ञापन

.
बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन 37 वर्षीय फेडरर ने पहले दौर के अपने मुकाबले में जाओ सौसा को एक घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4,6-3 से पराजित कर अंतिम 16 में प्रवेश किया।

2016 के बाद पहली बार यहां खेल रहे फेडरर की यह इस सत्र के 24 मुकाबलों में 21वीं जीत है। अब फेडरर का सामना बोर्ना कोरिक से होगा।

आठ बार के चैंपियन और दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नदाल ने जेरेमी चार्डी को 6-0,6-1 से और नोवाक जोकोविच ने डेनिस शापोवलोव को 6-1,6-3 से हराया। जापान के केई निशिकोरी भी टेलर फ्रिट्ज को 6-2,6-4 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। 

विज्ञापन

सिलिच व थिएम हारे

dominic thiem
मारिन सिलिच और डोमिनिक थिएम का अभियान दूसरे दौर में ही थम गया। सिलिच को जर्मनी के जॉन लेनार्ड स्ट्रफ से 2-6, 3-6 से और थिएम को फर्नांडो वर्दास्को के हाथों 6-4,4-6, 5-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

 
विज्ञापन

हालेप व स्टीफंस का सफर थमा

सिमोना हालेप
महिलाओं में सिमोना हालेप और स्लोएने स्टीफंस का सफर दूसरे दौर में ही खत्म हो गया। हालेप को मार्केटा वोंद्रोसोव से 6-2,5-7,6-3 से और स्टीफंस को जोहाना कोंटा के हाथों से 7-6, 4-6,1-6 से हार मिली।

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने डोमिनिका सिबुलकोवा को 6-3,6-3 से और गुर्बाइने मुगुरूजा ने डेनिएल रोज कोलिंस को 6-4,4-6, 6-2 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई।

सोफिया केनिन ने मेडिसन कीज को 6-7, 6-3, 6-4 से, क्रिस्टिना म्लादेनोविच ने बेलिंडा बेंसिस को 6-2,2-6,6-1 से और किकि बर्टेंस ने अमांदा एनिसिमोवा को 6-2,4-6,7-5 से मात दी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें