दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल और रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में जगह बना ली।
शीर्ष वरीयता प्राप्त नदाल और चौथी सीड फेडरर को पहले राउंड में बाई मिली थी।
आठ बार के चैंपियन नदाल ने रूस के क्वालीफायर तैमूराज गबाशविली को 6-4, 6-1 से हराया जबकि फेडरर ने चेक गणराज्य के रादेक स्टेपानेक पर 6-1, 6-2 से जीत दर्ज की।
इन दोनों के अलावा नंबर दो वरीय सर्बिया के नोवाक जोकोविच, पांचवीं सीड चेक गणराज्य के टॉमस बेर्दिच और छठी सीड स्पेन के डेविड फेरर भी तीसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहे।