फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद एंडी मरे ने जीता एटीपी खिताब, कुल्हे की चोट की वजह से हुए थे बाहर

Mon, 21 Oct 2019 07:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंडी मरे - फोटो : social media
विज्ञापन

पूर्व वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता स्टैन वावरिंका को हराकर यूरोपियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। कुल्हे की ऑपरेशन की वजह से टेनिस से दूर रहे मरे ने अपना 46वां खिताब जीत लिया।

विज्ञापन

 

रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मरे ने वावरिंका को 6-3, 4-6, 4-6 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। पूर्व चैंपियन मरे ने साल 2017 के बाद तकरीबन दो साल बाद एकल में कोई खिताब जीता।
विज्ञापन


32 वर्षीय ब्रिटिश खिलाड़ी अपने करियर में 30वीं बार फाइनल में पहुंचे थे। दो घंटे 27 मिनट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद मरे भावुक हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें