फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miami Open Tennis: सिनर ने तोड़ा जोकोविच का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाली तीसरी अमेरिकी खिलाड़ी बनीं जेसिका पेगुला

Tue, 24 Mar 2026 01:28 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी

सार

अब सिनर का अगला मुकाबला अमेरिका के युवा खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसन से होगा, जिन्होंने एलेजांद्रो टैबिलो को हराकर अगले दौर में जगह बनाई है। वहीं, तीसरी वरीयता प्राप्त रायबाकिना ने ऑस्ट्रेलियन क्वालिफायर टालिया गिब्सन के साथ अपने मुकाबले में शानदार कंट्रोल दिखाया।
विज्ञापन
जोकोविच और सिनर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली के टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने मियामी ओपन में इतिहास रच दिया है। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में कोरेंटिन मौटेट के खिलाफ 6-1, 6-4 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ सिनर ने एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर पर लगातार 26 सेट जीतने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस मामले में सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ दिया है।  
विज्ञापन


नोवाक जोकोविच के नाम एटीपी मास्टर्स 1000 में लगातार 24 सेट जीतने का रिकॉर्ड था। सिनर ने इससे पहले टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में जीत दर्ज करते हुए जोकोविच के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वे अपनी फॉर्म से खुश हैं और हर मैच में ध्यान बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

यानिक सिनर - फोटो : Jannik Sinner/x
सिनर का यह सिलसिला पिछले नवंबर में पेरिस मास्टर्स से शुरू हुआ था, जहां उन्होंने बिना कोई सेट गंवाए खिताब जीता था। उन्होंने मार्च में भी शानदार फॉर्म को जारी रखा और पैरिबास ओपन में भी अपने दमदार प्रदर्शन को दोहराया। एटीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, मियामी में अपनी दो जीत की वजह से सिनर अब लगातार 13 मास्टर्स 1000 मैच जीत चुके हैं।

अब उनका अगला मुकाबला अमेरिका के युवा खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसन से होगा, जिन्होंने एलेजांद्रो टैबिलो को हराकर अगले दौर में जगह बनाई है। सिनर का लक्ष्य 2017 में रोजर फेडरर के बाद ‘सनशाइन डबल’ हासिल करने वाले खिलाड़ी बनने का होगा। रैंकिंग की बात करें तो सिनर इस समय वर्ल्ड नंबर 1 की रेस में कार्लोस अल्काराज (स्पेनिश खिलाड़ी) के करीब पहुंचते जा रहे हैं। कार्लोस को रविवार को तीसरे राउंड में सेबेस्टियन कोर्डा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

एक अन्य मुकाबले में अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो ने डिफेंडिंग चैंपियन जैकब मेंसिक को कड़े मैच में 7-6(4), 4-6, 7-6(11) से हराया। 28 साल के टियाफो मियामी में पांचवीं बार और 2022 के बाद पहली बार चौथे राउंड में पहुंचे हैं। दुनिया के 20वें नंबर के खिलाड़ी का अगला मैच फ्रांसीसी खिलाड़ी टेरेंस एटमेन से होगा, जिन्होंने कनाडाई टेनिस प्लेयर फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 6-3, 1-6, 6-3 से हराया था।

रायबाकिना और ज्वेरेव - फोटो : Instagram/ANI
पेगुला, एलेना रायबाकिना क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जेसिका पेगुला और कजाकिस्तान की प्लेयर एलेना रायबाकिना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्लोरिडा में स्थित हार्ड रॉक स्टेडियम में मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली है। पेगुला-एलेना ने सीधे सेटों में अपने मैच जीते। 

पांचवीं वरीयता प्राप्त पेगुला सबसे पहले कोर्ट पर आईं और रोमानिया की टेनिस प्लेयर जैकलीन क्रिस्टियन के खिलाफ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अमेरिकी खिलाड़ी ने सर्विस पर दबदबा बनाया और एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं किया, जबकि अपने 13 ब्रेक प्वाइंट के मौकों में से चार का फायदा उठाकर एक घंटे से ज्यादा समय तक चले मुकाबले में 6-4, 6-1 से जीत हासिल की।

इस जीत ने न सिर्फ क्रिस्टियन के खिलाफ पेगुला का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 2-0 कर दिया, बल्कि मियामी क्वार्टर फाइनल में उनकी लगातार पांचवीं उपस्थिति भी दर्ज कराई है। वह पोलैंड की पूर्व टेनिस खिलाड़ी एग्निज्का राडवांस्का (2010–2014) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इसके साथ ही पेगुला, अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी क्रिस एवर्ट और सेरेना विलियम्स के साथ लगातार पांच मियामी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सिर्फ तीसरी अमेरिकी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
विज्ञापन

जेसिका पेगुला - फोटो : WTA
पेगुला ने अपनी जीत के बाद कहा, 'मुझे लगा कि मैंने इस मुकाबले में बहुत अच्छा खेला। मेरे हिसाब से मैंने अच्छी सर्व की, खासकर पहले सेट में। फिर मैं दूसरे सेट में बहुत अच्छा रिटर्न कर पाई और मैं जल्दी ब्रेक ले पाई और बस इसी लय को बरकरार रखने में सफल रही। मुझे लगता है कि मैं दूसरे सेट में थोड़ा बेहतर रिटर्न करने के लिए थोड़ी फ्री हो गई थी। मैंने बस एलेना पर प्रेशर डाला और मुझे लगा कि आखिरी कुछ गेम बहुत जल्दी खत्म हो गए। ऐसा लगता है कि मैं बस उस प्रेशर को बनाए रखने में कामयाब रही, इसलिए मैं इस मैच में अपने प्रदर्शन से खुश हूं।'

तीसरी वरीयता प्राप्त रायबाकिना ने ऑस्ट्रेलियन क्वालिफायर टालिया गिब्सन के साथ अपने मुकाबले में शानदार कंट्रोल दिखाया। मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन सर्व पर किसी भी समय में खतरे में नजर नहीं आईं और उन्होंने एक घंटे और चार मिनट में 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। रायबाकिना का रिकॉर्ड पेगुला के खिलाफ शानदार रहा है। कजाकिस्तान की रायबाकिना डब्ल्यूटीए टूर राइवलरी में पेगुला पर 5-3 की बढ़त रखती हैं। उन्होंने पिछले सात महीनों में चार मुकाबले जीते हैं।

रायबाकिना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि कुल मिलाकर मैंने यहां खेले गए सभी मैचों में अच्छी सर्विस की और इन सभी जरूरी मौकों पर भी मैं आक्रामक रही और मैचों के दौरान खास मौकों पर जीत हासिल की।' क्वार्टर फाइनल मैच पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जरूर, मुझे अच्छी सर्विस करनी होगी। यह मेरा सबसे बड़ा हथियार है। मुझे तरोताजा रहने की कोशिश करनी है और अच्छी तरह से मूव करना है, क्योंकि यहां इंडियन वेल्स में खेले गए पिछले मैच की तुलना में यह थोड़ा तेज है। बॉल उतनी बाउंस नहीं होती। इसी कारण से मैं कहूंगी कि यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मैं अपना बेस्ट करने की कोशिश करूंगी और उम्मीद है कि यह मैच जीतूंगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें