फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस ओपन: मेघना युगल और मिश्रित के सेमीफाइनल में  

Sat, 20 Jul 2019 08:28 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेघना जाकामपुडी - फोटो : social media
विज्ञापन

मेघना जाकामपुडी ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए रूस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला युगल और मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मिश्रित युगल में मेघना और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने रूस के मक्सिम मकालोव और एकातेरिना को आसानी से 21-3, 21-12 से पराजित किया।

विज्ञापन


इसके बाद मेघना ने महिला युगल में पूर्विशा एम राम के साथ मिलकर स्थानीय जोड़ी विक्टोरिया और मारिया सुखोवा को 21-19, 21-11 से मात देकर अंतिम चार का टिकट कटाया। कृष्णा प्रसाद और पूर्विशा की जोड़ी को मिश्रित युगल में हार का सामना करना पड़ा।   

रितुपर्णा व सिरिल हारे : पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन रितुपर्णा दास को क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर के हाथों 10-21, 21-16, 16-21 से और सिरिल वर्मा को इंडोनेशिया के इशान मौलाना से 11-21,27-29 से हार झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें