फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरीकॉम को पद्म विभूषण, सिंधु को पद्म भूषण, जहीर समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा पद्म श्री

Sun, 26 Jan 2020 09:59 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जहीर-मैरी-सिंधू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कारों की घोषणा शनिवार को की गई। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए विजेताओं में से इस बार कुल आठ खिलाड़ियों को यह सम्मान मिलेगा। कुछ खिलाड़ियों को पद्म विभूषण और कुछ को पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिलेगा सम्मान

  • छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा। वह राज्यसभा सांसद भी हैं। मणिपुर की 36 साल की मैरी कॉम ने लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
  • विश्व चैंपियन और ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा।
  • भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान बमबम देवी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। मणिपुर की रहने वाली बमबम देवी को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है।
  • टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है। जहीर 2011 में वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के सदस्य थे।
  • भारतीय तीरंदाज तरुणदीप राय गोरखा समुदाय से आते हैं। उन्हें भी अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। तरुणदीप को भी पद्मश्री के सम्मान के लिए चुना गया है।
  • भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को भी पद्मश्री के सम्मान के लिए चुना गया है। 15 साल की उम्र में अपने अंतरराष्ट्रीय फील्ड हॉकी करियर की शुरुआत करने वाली रानी 2010 वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी बनी थीं।
  • भारतीय निशानेबाज जीतू राय को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जीतू ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। 
  • 73 साल के पूर्व हॉकी प्लेयर एमपी गणेश ने भारतीय टीम के कप्तान रहे हैं। वह भारतीय हॉकी टीम के कोच भी रहे। उन्हें 1973 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। एमपी गणेश को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें