फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटने की चोट के चलते महाराष्ट्र ओपन से हटे सिलिच 

Fri, 28 Dec 2018 10:24 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Marin Cilic - फोटो : file photo
विज्ञापन

दुनिया के नंबर सात खिलाड़ी क्रोएशिया के मारिन सिलिच घुटने की चोट के चलते सोमवार से शुरू होने वाले महाराष्ट्र ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गए। सिलिच की जगह अब पुर्तगाल के पेड्रो सौसा को मुख्य दौर में जगह दी गई है। 

विज्ञापन


क्रोएशियाई खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम एकांउट पर लिखा कि महाराष्ट्र ओपन से नाम वापस लेने की घोषणा करते हुए मुझे काफी दुख हो रहा है। मैं इसके लिए प्रशंसकों और टूर्नामेंट के आयोजकों से दिल से माफी चाहता हूं। सत्र के अंत में मेरे घुटने में जो दर्द शुरू हुआ था उससे उबर कर मैं वापसी के लिए उत्सुक था। 

इस दौरान मैंने चोट से उबरने के लिए पूरा प्रयास किया पर ऐसा नहीं हो पाया। मैं ऐसी हालात में अपना सौ फीसदी नहीं दे सकता। इसीलिए टूर्नामेंट से हट रहा हूं। पूर्व यूएस ओपन चैंपियन ने अगले साल टूर्नामेंट में लौटने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं इस साल भारत में नया साल नहीं मना पाऊंगा जो मैं कुछ वर्षों से मनाता आ रहा था। उम्मीद है अगले साल यह जश्न मना पाऊंगा। पांच जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में केविन एंडरसन, गत चैंपियन जाइल्स सिमोन, हेओन चुंग ओर मालेक जाजीरी आकर्षण का केंद्र होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें